आईपीएल में इस बार कई टीमों के साथ नए कप्तान होंगे तो नए नियम भी लागू होंगे, टीमें भी बदली होंगी और भावनाएं भी अपने चरम पर होंगी, बस आईपीएल की चमक नहीं बदली होगी। cricketnewsiplupdatesCricketnewsiplupdates
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल का धूमधड़ाका शनिवार से शुरू हो रहा है। अब 65 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस उत्सव में चौके-छक्कों की बरसात होगी और दर्शकों की तािलयों की गड़गड़ाहट होगी। लीग के 18वें सत्र का पहला मैच शनिवार को कोलकाता के ईडन गॉर्डन में गत विजेता केकेआर और आरसीबी के बीच होगा। इस संस्करण में पुराने सितारे दमखम दिखाने की कोशिश करेंगे, तो कुछ युवा भी अपनी चमक से राष्ट्रीय टीम की दावेदारी दिखाएंगे। तो तैयार हो जाइये...10 टीमों के महामुकाबले के लिए...13 स्टेडियमों में 74 मैचों के बाद 25 मई को नए विजेता का फैसला होगा। cricketnewsiplupdates
पहला मैच कोलकाता-बेंगलुरु के बीच
आईपीएल में इस बार कई टीमों के साथ नए कप्तान होंगे तो नए नियम भी लागू होंगे, टीमें भी बदली होंगी और भावनाएं भी अपने चरम पर होंगी, बस आईपीएल की चमक नहीं बदली होगी। इस दौरान 12 डबल हेडर के मुकाबले भी खेले जाएंगे। दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से तो शाम के मुकाबले साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। हालांकि, शनिवार को होने वाले उद्घाटन मुकाबले पर बारिश के साये की आशंका है। बावजूद इसके क्रिकेट के रंग पर मनोरंजन का तड़का लगाने की पूरी तैयारी है। cricketnewsiplupdates
रिवर्स स्विंग का दिखेगा जलवा
आईपीएल-18 में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव लार पर से प्रतिबंध को हटाकर किया गया है। कप्तानों की बैठक में सहमति के बाद गेंदबाज अब आईपीएल में गेंद को चमकाने के लिए लार का प्रयोग कर सकेंगे। कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर होगा जब गेंदबाज रिवर्स स्विंग के लिए लार का प्रयोग कर सकेंगे। अब यह देखना होगा कि इस बार रिवर्स स्विंग के दम पर भारी-भरकम स्कोर पर रोक लगेगी या पहली बार 300 का स्कोर देखने को मिलेगा। cricketnewsiplupdates
रात के मैचों में बदली जा सकती है गेंद
लार के अलावा अन्य बदले गए नियमों में अंपायर को दूसरी गेंद देने का भी अधिकार होगा। शाम को खेले जाने वाले मैचों में अगर अंपायरों को लगता है कि ओस खेल पर अपना प्रभाव डाल रही है तो वह दूसरी पारी के 11वें ओवर से नई गेंद के इस्तेमाल की अनुमति दे सकते हैं। साढ़े तीन बजे से होने वाले मैचों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इसके अलावा टीमें ऊंचाई और ऑफसाइड की वाइड के लिए भी निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग कर सकती हैं। हालांकि इंपैक्ट प्लेयर का नियम पहले की तरह बरकरार रहेगा। Cricketnewsiplupdates
13 साल के वैभव पर सबकी नजर
धोनी से ठीक 30 साल छोटे 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी इस बार आईपीएल का हिस्सा होंगे। वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हैं। उन्हें कितने मैच में खेलने का मौका मिलता है, यह देखने वाली बात होगी। मुंबई को मुश्ताक अली ट्रॉफी में जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यांश शेडगे पंजाब के लिए चमक बिखेरेंगे। दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओर में छह छक्के लगाने वाले प्रियांश आर्या भी पंजाब से खेलेंगे। cricketnewsiplupdates
कई नए कप्तान दिखाएंगे दम
इस बार कई टीमें नए कप्तान के साथ खिताबी ताल ठोकेंगी। इनमें चौंकाने वाला नाम आरसीबी के रजत पाटीदार का है। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे, जबकि 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस बार पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। कोलकाता की टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है। ऋषभ पंत इस सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं।
Cricketnewsiplupdates
धोनी, विराट, रोहित भी बिखेरेंगे चमक
इस बार पुराने धुरंधरों का जलवा भी देखने को मिलेगा। 264 आईपीएल मैच खेलने वाले धोनी चेन्नई की, 252 मैच खेलने वाले विराट आरसीबी और 257 मैच खेलने वाले रोहित शर्मा मुंबई की शोभा बढ़ाएंगे। 185 मैच खेलने वाले रहाणे, 212 मैच खेलने वाले अश्विन, मनीष पांडे (171 मैच) रविंद्र जडेजा (240 मैच) की चमक भी देखने को मिलेगी। cricketnewsiplupdates
नए कोच और सहयोगी स्टाफ भी जुड़े
कई टीमों ने कोचिंग और सहयोगी स्टाफ में भी बदलाव किया है। रिकी पोंटिंग दिल्ली को छोड़कर पंजाब में मुख्य कोच बने हैं। हेमांग बदानी को दिल्ली का मुख्य कोच बनाया गया है। पीटरसन दिल्ली के मेंटर बनाए गए हैं। वहीं, राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के रूप में राजस्थान लौट आए हैं। ड्वेन ब्रावो केकेआर के मेंटर होंगे। दिनेश कार्तिक आरसीबी के मेंटर बने हैं। cricketnewsiplupdates