Ads

Banner ads

IPL 2025 का पहला मैच ही होगा रद्द? RCB vs KKR के मुकाबले को लेकर आई ये बड़ी खबर

 



IPL 2025 का पहला मैच ही होगा रद्द? RCB vs KKR के मुकाबले को लेकर आई ये बड़ी खबर

IPL 2025 का पहला मैच ही होगा रद्द? RCB vs KKR के मुकाबले को लेकर आई ये बड़ी खबर

IPL 2025 के पहले मैच को लेकर एकर बुरी खबर सामने आ रही है।

RCB vs KKR, IPL 2025 : क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा लीग यानी इंडियन प्रिमियर लीग की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय का वक्त बचा है। वहीं 22 मार्च आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं इस मैच को लेकर एकर बुरी खबर सामने आ रही है। कोलकाता में होने वाले इस मैच पर भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे कोलकाता भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

IPL 2025 का पहला ही मैच होगा रद्द?

बता दें कि आईपीएल 2025 का पहला मैच रविवार, 22 मार्च को खेला जाएगा। मैच से पहले एक भव्य उद्घाटन समारोह भी होगा। लेकिन भारी बारिश और आंधी की संभावना के कारण प्रशंसकों का मजा खराब हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 20 से 22 मार्च 2025 के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाएँ और बिजली गिरने की भी संभावना है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाएँ हैं।

मौसम विभाग की ये चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया, पूर्वी बर्धमान, उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में कुछ जगहों पर तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटा), बिजली, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। क्रिकेट के साथ-साथ फैंस को आईपीएल के उद्घाटन समारोह का भी बेसब्री से इंतजार है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस दिशा पटानी और सिंगर श्रेया घोषाल मैच से पहले परफॉर्म करेंगी, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा/

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Followers